गढ़वा, अगस्त 8 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव निवासी मनोज राम का पुत्र सन्नी कुमार को सांप ने डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सन्नी अपने गांव स्थित दुकान से अपने घर जा रहा था। उसी क्रम में रास्ते में सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...