गढ़वा, अगस्त 12 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नरखोरिया खुर्द गांव निवासी 29 वर्षीय अमित कुमार की मंगलवार शाम सर्पदंश से मौत हो गई। बुधवार को अंत्यपरीक्षण के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित कुमार अपने बागवानी में घास की सफाई कर रहा था। उसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल इलाज के लिए अमित को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बावजूद परिजन अमित को इलाज की उम्मीद में सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले स्थित जिला अस्पताल लोढ़ी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने झाड़-फूंक भी कराया, लेकिन अमित की जान नहीं बच सकी। बताया जाता ह...