गढ़वा, जुलाई 12 -- Garhwa News: बिशुनपुरा। सरांग गांव निवासी 65 वर्षीय मुंद्रिका बैठा की मौत सर्पदंश से हो गई है। जानकारी के अनुसार पिछले शुक्रवार की रात मुंद्रिका बैठा अपने घर पर थे, तभी उन्हें एक विषैले सर्प ने डंस लिया। सर्प दंश के बाद आनन-फानन में उन्हें चिकित्सा सहायता दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। मुद्रिका के असामयिक निधन पर ग्राम उत्थान समिति के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...