Garhwa News: सर्पदंश से बच्ची गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
गढ़वा, जुलाई 9 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के मकरी गांव के बगही टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार राम की 9 वर्षीया पुत्री रिया कुमारी सर्पदंश से घायल हो गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार रिया घर के बाहर रखे प्लाई को हटाने गई थी। इसी दौरान प्लाई के नीचे छुपे सांप ने उसके हाथ में काट लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद आनन-फानन में उसे भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बच्ची की स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.