गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर बाजार में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 कन्याओं का पूजन कर उनके सम्मान, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने भारत माता, ओम और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। उससे पहले विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। उसके बाद विद्यालय के भैया-बहनों और आचार्यों ने देवी भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नौ देवियों के स्वरूप में सजीं कन्याएं कन्या पूजन के दौरान प्रधानाचार्य जयंत सहित आचार्य अशोक कुमा...