गढ़वा, नवम्बर 4 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों से लैस कर खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से बुधवार को जिला भूमि संरक्षण कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकीकरण वितरण मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न किसान समूहों के बीच ट्रैक्टर, पंपसेट सहित अन्य कृषि उपकरणों का वितरण किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और बड़ी आबादी की आजीविका खेती पर निर्भर है। झारखंड में भी अधिकांश लोग कृषि कार्य से जुड़े हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के बजाय कि...