गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च व प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी उपस्थित रहे। उस दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व ऑनलाइन पोर्टलों से जुड़े सभी कार्य ससमय पूरा करें। बैठक में ई-कल्याण पोर्टल पर विद्यार्थियों की प्रविष्टि, ईवीवी के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, यू-डायस प्लस में नामांकन व प्रोन्नति का अद्यतन, जे-गुरुजी ऐप में स्प्लिट सिलेबस, एक पेड़ मां के नाम अभियान, पीएम पोषण (एमडीएम) योजना, एसएमएस रिपो...