Garhwa News: सरकारी पत्थर खदान पर अवैध कब्जा व खरीद-बिक्री का आरोप, उपायुक्त से जांच की मांग
गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र अंतर्गत पड़वा चट्टान स्थित सरकारी पत्थर खदान पर कथित अवैध कब्जा कर उसकी खरीद-बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त संबंध में बुका गांव निवासी रामचंद्र राउत ने उपायुक्त को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।उपायुक्त को दिए आवेदन में रामचंद्र ने आरोप लगाया है कि पड़वा चट्टान स्थित झारखंड सरकार की गैरमजरूआ (अनाबाद) भूमि, जिसे पूर्व में खनन कार्य के लिए लीज पर दिया गया था, वर्तमान में पत्थर चट्टान के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। उसके बावजूद कुछ भू-माफिया कथित रूप से उक्त सरकारी खदान की जमीन का आपसी एग्रीमेंट कर अवैध रूप से खरीद-बिक्री कर रहे हैं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरकारी भूमि पर और खदान के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.