गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: गढ़वा। सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप आयोजित साप्ताहिक भंडारा का 137वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर अनमोल प्रजापति और आर्यन मेहता के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया। उस दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। संस्था के आकाश केसरी ने कहा समाज हित में कार्य करने के लिए हमारी संस्था हमेशा तत्पर रहती है। जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था के शुभम केशरी ने कहा कि संस्था का यह सेवा कार्य पिछले 137 सप्ताह से बिना किसी भेदभाव के निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि दोनों युवा भाइयों के जन्मदिन के अवसर पर भंडारे का आयोजन कर समाज सेवा का संदेश दिया गया है। युवाओं में स...