गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: कांडी। प्रखंड के सभी 69 बूथों का एसआईआर का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जानकारी देते हुए बीपीआरओ अंजनी प्रसाद ने बताया कि प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 67948 है। उनमें 56792 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया। बाकी 11156 वैसे मतदाता हैं जो अनकलेक्टेबल मतदाता हैं। इस तरह प्रखंड में अब एक भी मतदाता का डिजिटाइजेशन का कार्य लंबित नही है। शत प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला में एसआईआर का डिजिटाइजेशन 86.28 प्रतिशत पूरा, 99.16 प्रतिशत प्रपत्र हुए अपलोड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...