गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पार्टी की भूमिका को और प्रभावी करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और बूथ स्तर पर कार्य कर रहे बीएलए-2 और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक की समीक्षा उस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देशन में कांग्रेस के बीएलए-2 और कार्यकर्ता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनान...