Garhwa News: सफाई कर्मियों को दिया गया किट
गढ़वा, अगस्त 3 -- Garhwa News: मझिआंव। नगर पंचायत कार्यालय में सभी सफाई कर्मियों के बीच किट और बरसाती छाता का वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि किट उपलब्ध रहने से सफाई कर्मी को काफी सुविधा मिलती है। बारिश के समय छाता से बचाव होगी। मौके पर सिटी मैनेजर जितेश कुमार, सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, सहायक अनुप कुमार तिवारी, नाजिर अमित पाठक, संतु चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.