गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: सतबहिनी सहित अन्य शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु सतबहिनी में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालुफोटो कांडी एक-सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालुकांडी, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी पर प्रखंड के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करनेवालों की भीड़ उमड़ी। सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर पूजा अर्चना की। पूजा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। मंदिर में पुजारी आदित्य पाठक और नीतीश पाठक ने पूजा कराई। पुजारी द्वय ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। व्यवस्था को लेकर स्थानीय कमिटि के कई सदस्य मुस्तैद दिखे। यह भी पढ़ें- Katihar News: सावन-अंतिम सोमवारी पर प्राचीन शिवालयों में उमड़ी आस्था, दिनभर गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे ...