गढ़वा, अगस्त 10 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। दूसरी सोमवारी के मौके पर प्रखंड अंतर्गत सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ पर देखी गई। इस मौके प र श्रद्धालुओं ने सतबहिनी झरना स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ अन्य आठ मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। मंदिरों में पूजा पुजारी आदित्य पाठक व प्रवीण पांडेय ने कराई। इसके अलावा प्रखंड के गरदाहा स्थित प्राचीन मठ, चोका, भिलमा, सेमौरा, खरौंधा, अधौरा, कांडी, लमारी, घटहुआं, घोड़दाग, रतनगढ़, मोखापी, रानाडीह सहित प्रखंड के अन्य सभी शिव मंदिर में भीड़ उमड़ी । यह भी पढ़ें- सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंडधाम में उमड़ी आस्था की भीड़ यह भी पढ़ें- सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था यह भी पढ़ें- लोहाघाट में कांवड़ियों का स्वागत किया

हिंदी हिन्दु...