Garhwa News: सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों को मिली तत्काल राहत, प्रशासन ने दिया 50 किलो चावल
गढ़वा, जुलाई 24 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मकरी गांव के धंगरडीहा टोला निवासी प्रभात सिंह उर्फ पप्पू सिंह के परिजनों को प्रशासन ने तत्काल राहत उपलब्ध कराई। शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कुमार और मकरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उस दौरान तत्काल राहत स्वरूप 50 किलो चावल उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता भी शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम भवनाथपुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की टक्कर में 21 वर्षीय प्रभात सिंह, सिंघीताली निवासी 21 वर्षीय आर्यन चौबे और विशुनपुरा थाना क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.