गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: गढ़वा। केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव में सड़क को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आशीष विश्वकर्मा की पुत्री सोनी कुमारी, स्वर्गीय वासुदेव विश्वकर्मा के पुत्र त्रिवेणी विश्वकर्मा और सत्येंद्र विश्वकर्मा की पत्नी लीला देवी शामिल हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों ने आरोप लगाया कि गांव के रौशन सिंह, गौरव सिंह, गौतम सिंह, तिलोरी सिंह, सुधा सिंह, रोहित सिंह और सोनू सिंह समेत अन्य लोगों के साथ सड़क को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: अरहर के खेत से ट्रैक्टर पार करने के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...