Garhwa News: सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, अनदेखी से बढ़ी परेशानी
गढ़वा, सितम्बर 8 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुख्य बाजार की सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। उससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही नाली की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो गंदगी के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। बताया जाता है कि करीब एक-दो माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक के सौजन्य से जन कल्याण मिशन के तहत मुख्य सड़क के पश्चिमी भाग में नाली की सफाई कराई गई थी, लेकिन सड़क के पूर्वी भाग की नाली की सफाई नहीं हो पाई। उसके कारण अब पूर्वी हिस्से से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों और आम लोगों से कई तरह के वादे किए जाते हैं, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.