Garhwa News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: रमना। रांची-वाराणसी फोरलेन इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सीरियाटोंगर के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुवा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक श्रीकेश भोक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इसी गांव का दूसरा युवक 21 वर्षीय सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल सनी कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना क्षेत्र के गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाने में मदद की और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.