Garhwa News: सगे भाई ने बांस के डंडे से पीटकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गढ़वा, नवम्बर 10 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के मंगरदह गांव में आपसी विवाद में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की बांस के डंडे से पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद 55 वर्षीय दिलेश सिंह के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए गुपचुप जलाने की तैयारी की जा रही थी। उसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मृतक के बड़े भाई 58 वर्षीय सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर की शाम करीब 5.30 बजे गुप्त सूचना मिली कि मंगरदह गांव में सुरेश सिंह ने अपने भाई दिलेश सिंह की हत्या कर दी है और शव को जलाने की तैयारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.