गढ़वा, अक्टूबर 7 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया मोड़ के समीप किराए के मकान में रहकर मजदूरी करने वाले 30 वर्षीय चनेश भुइयां की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रंका थाना क्षेत्र के हरहे गांव निवासी स्वर्गीय फागु भुइयां का पुत्र था। घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार चनेश चिरौंजिया मोड़ के समीप किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। उसके पड़ोस में ही उसके गांव का रमेश भुइयां भी रहता है। रमेश के अनुसार चनेश की तबीयत पिछले तीन-चार दिनों से खराब थी। मंगलवार को इलाज कराने के लिए उसने रमेश से दो हजार रुपये लिए थे। उसके बाद वह पत्नी के साथ इलाज कराने गया था। रमेश...