गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस रविवार को कृषक प्रशिक्षण भवन, चामा में जिला कमेटी की ओर से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर राजद का जोरकार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की 30 वर्ष...