Garhwa News: श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिये प्रेरणास्रोत : जगतगुरु सत्य प्रपन्ना
गढ़वा, जुलाई 17 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री राम कथा आयोजन समिति की ओर से गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर स्थानीय प्लस टू हाईस्कूल के प्रांगण में संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंभ विधायक अनंत प्रताप देव और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कथा का वाचन विंध्याचल धाम से पधारे जगतगुरु सत्य प्रपन्ना जी महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। अपने प्रवचन में उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, सेवा और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिये प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.