Garhwa News: श्रद्धा और भक्ति के साथ रथयात्रा संपन्न, जय जगन्नाथ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ माहौल
गढ़वा, जुलाई 17 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ बड़े ही धूमधाम से रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा ठाकुरबाड़ी मंदिर से निकल कर फुलवारी स्थित मौसीबाड़ी पहुंची। उससे पहले महाप्रभु भगवान जगन्नाथ को गाजे -बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। उस दौरान नगरवासियों ने पौराणिक परंपरा के अनुसार जगह-जगह महाप्रभु जगन्नाथ को दर्शन एवं पूजन किए। नगर भ्रमण के पश्चात श्रद्धालुओं ने रथ को रस्सी से खींचा। पवित्र रस्सा खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रथयात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना से हुई। पंडित बालेश्वर दुबे, सत्यनारायण ओझा, भोलानाथ पांडेय ने विधि -विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर लाल कपड़े में लिपटे महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को आकर्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.