Garhwa News: श्रद्धालुओं ने जलयात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए उठाया जल
गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवार पर केतार प्रखंड में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां चतुर्भजी मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ जल यात्रानिकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में कांवर लेकर 'बोल बम' का 'नारा है बाबा एक सहारा है के जयघोष करते हुए पंडा और ढढ़रा नदी के संगम स्थल पहुंचे। यहां विद्वान पंडितों के द्वारा अभिमंत्रित जल को कलश में भर कर श्रद्धालुओं ने पवित्र जल उठाया और पुनः गाजे-बाजे के साथ मंदिर लौटकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर विकास समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जलयात्रा में समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव हेमंत पाठक, संरक्षक रामविचार साहू, पुजारी बालमुकुंद पाठक सहित हजारों श्रद्धालु शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.