गढ़वा, जुलाई 13 -- Garhwa News: गढ़वा। मेराल प्रखंड के करकोमा गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी के इकलौते पुत्र और मेराल निवासी विनोद कुशवाहा के पिता अशर्फी कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शिक्षाविद् व वरिष्ठ समाजसेवी अलखनाथ पांडेय उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उस दौरान ज्ञान निकेतन स्कूल, गढ़वा के निदेशक मदन प्रसाद केसरी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, रामसरीख चंद्रा, हरेंद्र द्विवेदी और रुपू महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...