गढ़वा, जुलाई 20 -- Garhwa News: खरौंधी। विधायक अनंत प्रताप देव ने सोमवार को खरौंधी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर हाल ही में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सबसे पहले विधायक खरौंधी बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने रामशरण पासवान के असामयिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उसके बाद वे मझिगावां गांव पहुंचे, जहां अजय यादव के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिले। उन्होंने दिवंगत के पुत्र चंदन यादव सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और उनकी पार्टी शोकाकुल परिवारों के साथ ख...