गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में 3 अगस्त से प्रस्तावित सोशल ऑडिट एवं ग्राम सभा की तैयारी को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन विद्यालयों में सोशल ऑडिट होना है, वहां सभी आवश्यक अभिलेख, पंजी, दस्तावेज, साक्ष्य एवं योजनाओं से संबंधित रिकॉर्ड पहले से तैयार एवं अद्यतन रखे जाएं। बीईईओ ने कहा है कि सोशल ऑडिट की प्रश्नावली का सभी प्रधानाध्यापक गहन अध्ययन करें। प्रत्येक बिंदु की स्पष्ट जानकारी रखें, ताकि ऑडिट टीम द्वारा पूछे गए प्रत्येक प्रश्न का तथ्यपरक एवं संतोषजनक उत्तर दिया जा सके। विद्यालयों को नामांकन, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, विद्यालय विकास, वित्तीय अभिलेख, योजनाओं के क्रियान्वय...