Garhwa News: शिविर की सूचना के बाद भी समय पर नहीं खुला पंचयात सचिवालय का ताला
गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। सीएम के निर्देश पर पंचायत सचिवालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी के अलोक में सीआई अरूण कुमार मंगलवार को सोनदाग पंचायत सचिवालय पहुंचे। वे दो घंटे तक पंचायत सचिवालय के बाहर खड़े रहे, लेकिन कार्यालय नहीं खुला। अंचल की सोनदाग पंचायत सचिवालय में शिविर लगाया जाना था। लेकिने दोपहर एक बजे तक पंचायत सचिवालय नहीं खुला था। उसी तरह तमगे कला पंचायत सचिवालय भी 12.30 बजे तक बंद रहा। इस मामले में सीओ शिव पूजन तिवारी ने बताया कि शिविर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सीआई अरुण ने बताया कि पंचायत सचिव को सूचना दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.