Garhwa News: शिवरी गांव के पश्चिमी चौपाल से डूमरशीला टोले तक की सड़क जर्जर, ग्रामीणों में रोष
गढ़वा, अगस्त 29 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत शिवरी गांव के पश्चिमी चौपाल से डूमरशीला टोले तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वर्षों से बदहाल पड़ी इस सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। उससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क शिवरी गांव के पश्चिमी चौपाल को डूमरशीला टोले से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से ग्रामीण बाजार, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड मुख्यालय तक आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.