Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र पूज्य हैं: अलखनाथ
गढ़वा, सितम्बर 5 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा, श्रीबंशीधर नगर के अधौरा, हूर और आरकेवीएस बीएड कॉलेज में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर केक काटकर किया। उक्त अवसर पर उन्होंने मां सरस्वती और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौके पर निदेशक ने कहा कि राजा-महाराजाओं की पूजा शायद एक-दो राज्यों तक सीमित हो सकती है, लेकिन शिक्षक सर्वत्र पूज्य होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक की महिमा को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में शिक्षक दिवस समारोह आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.