गढ़वा, अक्टूबर 9 -- Garhwa News: चिनिया, प्रतिनिधि। थाना परिसर के सभागार में दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार और अंचलाधिकारी उमेश्वर यादव की उपस्थिति में हुई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के लोगों ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संकल्प लिया। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि सभी प्रमुख और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, स्वयंसेवकों, उद्घोषणा और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पंडालों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखे जाएं, ताकि भीड़ के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दुर्गा पूजा को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक पूजा समितियों के सदस्यो...