Garhwa News: शहीदों का सदैव स्मरण हमारी परंपरा : शैलेंद्र
गढ़वा, अक्टूबर 21 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। 172वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से बुधवार को बटालियन मुख्यालय परिसर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी शैलेंद्र कुमार वशिष्ठ ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि शहीदों का सदैव स्मरण करना हमारी परंपरा है। उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर प्रत्येक जवान को राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बटालियन के अधिकारियों ने क्षेत्र में रहने वाले सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनका कुशलक्षेम जाना और उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शहीद जवानों को किया नमन, अर्धसैनिक बलों के मुद्दे उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.