Garhwa News: शहर के लोगों के सहयोग से निरंतर जारी है भंडारा: आकाश
गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप साप्ताहिक भंडारे का आयोजन मंगलवार को किया गया। भंडारे का 134वां सप्ताह सफल आयोजन हुआ। यह जानकारी संस्था के संचालक आकाश केशरी ने दी। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदीप कश्यप, उनकी पत्नी कुसुम देवी ने अपने पुत्र किसलय आनंद कश्यप का भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर नौकरी और सगाई होने के खुशी में सप्ताहिक भंडारा में सहयोग किया। संस्था के बैनर तले सप्ताहिक भंडारा में जरूरतमन्दो को भोजन करवाया गया। किसलय ने बताया कि संस्था की ओर से किए जा रहे सराहनीय प्रयास की जानकारी मिली थी। उसके बाद वह संस्था द्वारा फूड फॉर हंगर के आयोजित कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्रेरित हुआ। उसने कहा कि वह आगे भी इस तरह सहयोग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.