Garhwa News: शक्ति गांव के सिवाना से लोलकी गांव तक जर्जर सड़क, ग्रामीणों में रोष
गढ़वा, सितम्बर 12 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत शक्ति गांव के सिवाना से करवा पहाड़ गांव होते हुए लोलकी गांव तक जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। साथ ही कई स्थानों पर सड़क की मिट्टी और गिट्टी उखड़ जाने से ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शक्ति गांव के सिवाना से करवा पहाड़ होते हुए लोलकी गांव तक जाने वाली सड़क आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से ग्रामीण रोजाना पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं। यही नहीं लोलकी गांव तक पहुंचने के लिए सबसे शॉर्ट सड़क है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.