Garhwa News: वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन की स्वीकृति की मांग
गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: केतार। जिला पार्षद ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा से मुलाकात कर प्रखंड में पूर्व से लंबित वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन की स्वीकृति देने की मांग की। पार्षद ने बताया कि प्रखंड में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों का आवेदन लंबित है। उससे उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने डीसी से जरूरतमंद लोगों का पेंशन अविलंब स्वीकृत करने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.