गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड की पंडरिया पंचायत स्थित वीर कुंवर देवस्थल पर चबूतरा निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर निर्माण कार्य शुरू कराने और बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि वीर कुंवर स्थल गांव के पूर्वजों का देवस्थल है। यहां पिछले करीब 150 वर्षों से वीर कुंवर स्थापित हैं। स्थल पर चबूतरा निर्माण को लेकर पूर्व में ग्रामसभा आयोजित की गई थी। इसके बाद करीब तीन महीने पहले निर्माण कार्य के लिए एग्रीमेंट भी किया गया था। ग्रामीणों ने अपने दावे के समर्थन में ग्रामसभा पंजी और बैठक में उपस्थित ग्रामी...