Garhwa News: विषैले जंतु के काटने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मातम
गढ़वा, अगस्त 30 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सदर गांव स्थित सरसोइया दामर टोला में विषैले जंतु के काटने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान रघुबीर भुइयां की पांच वर्षीय पुत्री रागनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे टोले में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रागनी अपने घर के चारपाई पर थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। काटने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वह घबरा गए और बिना देर किए बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी。 यह भी पढ़ें- Firozabad News: अलमारी से सामान निकालते समय सर्प ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.