गढ़वा, अगस्त 8 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। टाऊन हॉल में जिला स्तरीय आयोजित उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और वन अधिकार पट्टा वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। स्थानीय टाऊन हॉल में पूर्वाह्न 11.30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। यह भी पढ़ें- Simdega News: गोस्नर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवसकार्यक्रम की विशेषताएँ महोत्सव की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विभागों को ससमय सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने बताया कि आदिवासी महोत्सव जिले की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश...