Garhwa News: विशेष छापेमारी में वारंटी गिरफ्तार
गढ़वा, अक्टूबर 27 -- Garhwa News: रमना। पुलिस ने सोमवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी सिलीदाग गांव निवासी विनोद प्रसाद साव को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान जीआर-562/20 मामले में जारी वारंट के आधार पर विनोद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वारंट और न्यायालय के अन्य आदेशों के अनुपालन तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.