गढ़वा, नवम्बर 3 -- Garhwa News: धुरकी। स्थानीय पुलिस ने विभिन्न मामलों के फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की परासपानी कला गांव निवासी नेहरू सिंह को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...