गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले 48 घंटे से रूक-रूककर हो रही बारिश के कारण शहर की कई इलाके में भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खुल गईं। कई इलाके में जल जमाव की खबर बुधवार को दैनिक हिंदुस्तान में तेज बारिश से शहर बेहाल, सड़कों पर हर ओर पानी शीर्षक से प्रकाशित होने के बाद गढ़वा नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने शहर की रंका मोड़ स्थित गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के पास हुए जल जमाव को सफाई कर्मियों की मदद से हटाया। नगर परिषद कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय के गली में लगी जल जमाव पूरी तरह से साफ हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...