Garhwa News: विधायक से मिल क्षेत्रीय समस्याओं को दूर करने की मांग
गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: मेराल। विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को अवगत कराया। उन्होंने विधायक से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि यथाशीघ्र सभी समस्याओं दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कुछ समस्याओं पर पहल की जा रही है और जल्द ही समाधान किया जाएगा। उक्त संबंध में विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि प्रमुखता से समस्याओं को रखा गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में विधायक मद से कुछ गांवों में पेयजल के लिए चापानल लगाया गया है। बाकी जगहों पर भी पेयजल के लिए चापानल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक मद से जल्द ही कई योजनाओं को शुरू कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.