Garhwa News: विधायक ने किया मेडिकल सेंटर का उद्घाटन
गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: गढ़वा। शनिवार को विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शहर के चिनियां रोड स्थित डॉ. वीरेंद्र तिवारी मार्ग में अंबिका मेडिकल हॉल और एक्सरे सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर के संचालक अमन तिवारी और शिशु सिंह ने बताया कि मेडिकल सेंटर में बेहतर चिकित्सक उपलब्ध है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव शुक्ला और जनरल फिजिशियन डॉ. संजय मोहंता मौजूद रहेंगे। मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी, उमाकांत तिवारी, अरुण दुबे, संजय तिवारी, अंकित तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, लक्ष्मीकांत पांडेय, प्रवीण पाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोलबेंदी उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास यह भी पढ़ें- Deogarh News: विश्वकर्मा पूजा तक पूर्णकालिक अस्पताल : डॉ. निशिकांत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.