Garhwa News: विधायक अनंत का मनाया जन्मदिन
गढ़वा, सितम्बर 25 -- Garhwa News: केतार। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधायक अनंत प्रताप देव के जन्मदिन पर प्रखंड कार्यालय में केक काट कर खुशियां मनाई। साथ ही विधायक के मंगलमय भविष्य व दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से कामना किया। कार्यक्रम में जेएमएम नेता मदन कुमार पटेल ने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव हमेशा गरीब, पिछड़े व अल्पसंख्यक समाज के लोगों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहते हैं। वह चाहते हैं कि समाज में समरसता बनी रहे व सबका विकास हो। विधायक प्रतिनिधि ने विधायक को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की शुभकामना दिया। मौके पर वरिष्ठ नेता विश्वनाथ पाल, युवा नेता मदन कुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, मनोरंजन गुप्ता, जयंत विश्वकर्मा, श्याम बिहारी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.