Garhwa News: विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
गढ़वा, अक्टूबर 5 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय भवनाथपुर में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। आयुष चिकित्सक डॉ. नितेश भारती और डॉ. जयप्रकाश ठाकुर ने विद्यार्थियों को सामान्य बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खान-पान और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। चिकित्सकों ने सामान्य बीमारियों में उपयोग होने वाली आवश्यक दवाएं विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आकस्मिक जरूरत को देखते हुए विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.