गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां में मंगलवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लगभग पांच फीट लंबा ब्लैक कोबरा विद्यालय के किचेन रूम में घुस गया। संयोगवश उस समय सभी बच्चे विद्यालय से अपने घर जा चुके थे। उससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, छुट्टी के बाद विद्यालय कर्मियों की नजर किचेन रूम में घुसे सांप पर पड़ी। देखते ही देखते इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों तक पहुंच गई।

ग्रामीणों की मदद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को खोज निकाला और उसे मार दिया। उसके बाद विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुहब्बत हुसैन ने बताया कि अगर यह जहरीला सांप विद्यालय अवधि के दौरान बच्चों के बीच पहुंच जाता, ...