गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: गढ़वा। रंका प्रखंड के कुदरूम गांव स्थित ऐतिहासिक अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल ने चिंता जतायी है। युवा राजद के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह खरवार ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में तत्काल सुधार और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। मुनेश्वर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की स्थिति अत्यंत चिंताजनक मिली। उन्होंने कहा कि विद्यालय में लगभग 250 आदिवासी छात्र नामांकित हैं, लेकिन पर्याप्त विषयवार शिक्षक नहीं हैं। स्थायी प्रधानाध्यापक का अभाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...