गढ़वा, जुलाई 25 -- Garhwa News: खरौंधी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की नई गाइडलाइन के तहत खरौंधी प्रखंड के 58 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल तीन वर्ष के बजाय दो वर्ष का होगा। उसके लिए प्रखंड के सभी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। शनिवार को प्रखंड के तीन विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के लिए चुनाव निर्धारित था। उनमें दो विद्यालयों में सर्वसम्मति से समिति का गठन कर लिया गया, जबकि एक विद्यालय में अभिभावकों की पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मोहम्मद इस्लाम बनाए गए एसएमसी के अध्यक्ष और संध्या उपाध्यक्ष उत्क्रमित मध्य विद्यालय...