Garhwa News: विद्यार्थियों ने अपनी हाथों से राखी बना सीएम-पीएम को भेजा
गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में डाक विभाग पलामू प्रमंडल की ओर से राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगित में शामिल काफी संख्या में बच्चों ने अपने हाथों से राखी बनाई और अपने प्रिय नजदीकी रिश्तेदार को भेजा। उसके साथ ही साथ कुछ बच्चों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना मुख्यालय में भी राखियां भेजीं। उक्त अवसर पर शौर्य कुमार की बनाई गई राखी को प्रथम, सोनाली कुमारी को द्वितीय और जेबा जाफरी की राखी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आरती कुमारी, दीप्ति कुमारी, सिमरन कुमारी, पीहू कुमारी, खुशबू कुमारी, अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मानसी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी ने काफी सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: डीएवी पुसौली के बच्चों ने राखी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.