Garhwa News: वार्ड 17 में नाली और सड़क का उद्घाटन
गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में बहुप्रतीक्षित रोड और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने फीता काटकर किया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि वार्ड नंबर 17 के लोग लंबे समय से जलजमाव और संकीर्ण रास्ते की समस्या से जूझ रहे थे।
निर्माण कार्य का महत्व विशेषकर बरसात के दिनों में नाली का पानी सड़कों पर आ जाता था। उससे आवागमन बाधित होता था। संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता था। अब इस नाली व सड़क के बन जाने और मार्ग के चौड़ा हो जाने से क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से पूर्णतः निजात मिलेगी। उन्होंने प्रतिबद्धता दोहराई कि नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
उपस्थित लोग मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.